धनबाद, मार्च 18 -- मानस सत्संग समिति जियलगोरा, डिगवाडीह की ओर से 3 अप्रैल से 11 अप्रैल तक 54 वां वार्षिक मानस महाधिवेशन कराया जाएगा। कार्यक्रम मानस मन्दिर, जियलगोरा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारियों ने बैठक आयोजित की। बताया गया कि महाधिवेशन का मुख्य कार्यक्रम अनिल पाठक वाचस्पति परायणाचार्य के द्वारा प्रतिदिन प्रातः नवाह्न परायण एवं मंदिर परिक्रमा कराया जाएगा। वही वाराणसी की कथावाचिका प्रियंका पाण्डेय के द्वारा संगीतमय राम कथा प्रति दिन प्रस्तुत किया जाएगा। इसकी तैयारी में समिति लगी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...