बदायूं, जून 5 -- टीजीटी परीक्षा दूसरे दिन गुरुवार के लिये शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गयी। एडीएम प्रशासन एवं परीक्षा नोडल अधिकारी अरुण कुमार की सजगता के चलते दो दिन चली परीक्षा में किसी भी केंद्र से किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आयी। प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की गेट पर तलाशी ली गयी, इसके बाद ही उन्हें कक्ष तक भेजा गया। परीक्षा केंद्र के अंदर बायोमैट्रिक की प्रकिया से गुजरना पड़ा। गेट पर सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। टीजीटी परीक्षा के लिये शहर के गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, इस्लामियां इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, दास कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज, जीआईसी, जीजीआईसी, राजकीय महाविद्यालय आवास विकास, राजकीय महिला महाविद्यालय, एसके इंटर कॉलेज ए और बी ब्लॉक...