नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- हीरो मोटर्स लिमिटेड (Hero Motors Ltd.) के शेयरों में गुरुवार 24 सितंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली। इस कंपनी के शेयर 20% के अपर सर्किट पर पहुंच गए। यह तेजी कंपनी के शेयर में हुए एक बड़े ब्लॉक डील के बाद आई है। इस उछाल के साथ हीरो मोटर्स (Hero Motors) का शेयर अपने IPO इश्यू प्राइस के मुकाबले अब 40% से ज्यादा ऊपर कारोबार कर रहा है। बाजार में इस ब्लॉक डील को लेकर निवेशकों की खास नजर बनी हुई है। बता दें कि ये IPO 2% डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ था। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में गिरावट की आंधी, सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश, क्यों मचा हाहाकार?ब्लॉक डील में 2.4 करोड़ शेयरों का कारोबार ब्लॉक डील में हीरो मोटर्स (Hero Motors) के करीब 2.4 करोड़ शेयरों का कारोबार हुआ। यह कंपनी की कुल बकाया इक्विट...