गया, मई 6 -- शेरघाटी थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात अंग्रेजी शराब लदे दो टोटो पकड़े गए। 298 बोतल अंग्रेजी शराब लदे दो वाहन के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि शराब लदे दोनों टोटो शेरघाटी थाना क्षेत्र में पकड़े गए हैं। 166 बोतल अंग्रेजी शराब लदा एक टोटो मंझार गांव के पास पकड़ा गया। 79 लीटर शराब के साथ बोधगया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी राजा कुमार व छोटू कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरा टोटो शेखपुरा मोड़ के पास पकड़ा गया। इस गाड़ी से 132 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गई। 66 लीटर शराब के साथ सरबहदा थाना क्षेत्र छतनी गांव के सुजीत कुमार और टनकुप्पा थाना क्षेत्र के करिहारी गांव के निकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में एसआई चांदनी कुम...