प्रयागराज, मार्च 16 -- परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूलों में विज्ञान और गणित विषय की 29334 सहायक अध्यापक भर्ती में चयनित 52 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग बुधवार सुबह दस बजे से समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना कार्यालय मम्फोर्डगंज में होगी। बीएसए अनिल कुमार ने अभ्यर्थियों से अपने सभी मूल शैक्षिक/ प्रशिक्षण अभिलेखों, मूल निवास/जाति प्रमाण पत्र व मूल पहचान पत्र (आधार कार्ड व पैन कार्ड), 29334 गणित/विज्ञान भर्ती के ऑनलाइन आवेदन की प्रति, रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने की रसीद एवं पूरित आवेदन पत्र की प्रति, निर्धारित शपथपत्र एवं ऑफलाइन आवेदन पत्र पूरित करते हुए जनपदीय चयन समिति के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.