लखीमपुरखीरी, जनवरी 2 -- बेसिक के स्कूलों में तैनात 293 से ज्यादा शिक्षकों का समायोजन उन स्कूलों में हुआ है जो एकल शिक्षक या शिक्षक विहीन थे। अब ज्यादातर स्कूलों में दो-दो शिक्षक तैनात होंगे। शासन ने शिक्षकों के समायोजन को लेकर आदेश जारी किया था, बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने समायोजन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। शीतावकाश में ही शिक्षकों को नए स्कूल में ज्वाइन करना होगा। जिससे स्कूल खुलने पर शिक्षण कार्य शुरू होगा। वहीं शिक्षक संघ ने समायोजन पर सवाल उठाए हैं। शासनादेश जारी किया गया कि जिन स्कूलों में दो से ज्यादा शिक्षक तैनात हैं उन स्कूलों से शिक्षकों का समायोजन उन स्कूलों में करने का आदेश दिया गया जो शिक्षक विहीन या एकल हैं। विभाग ने नियमानुसार यह प्रक्रिया पूरी करते हुए करीब 293 शिक्षकों का समायोजन किया है। बताया जाता है कि समायोजन ...