पलामू, सितम्बर 11 -- मेदिनीनगर/छतरपुर, हिटी। पलामू संसदीय क्षेत्र के छतरपुर प्रखंड परिसर में शुक्रवार को भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की एडीआईपी और आरवीवाई योजना के तहत शिविर लगाकर दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के बीच सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया। कुल 293 लाभार्थियों के बीच 1312 उपकरणों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने लाभार्थियों के बीच उपकरण वितरित करते हुए कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य केवल उपकरण उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में आत्मविश्वास, गतिशीलता और आत्मनिर्भरता बढ़ाना है। सांसद ने कहा कि संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि पात्र लाभार्थियों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का ...