लखनऊ, जनवरी 29 -- कैबिनेट का फैसला- लखनऊ, विशेष संवाददाता। जनपद देवरिया के देवरिया कसया मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का काम जल्द शुरू हो सकेगा। इस कार्य की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति संबंधी लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को गुरुवार को योगी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। करीब 31.500 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को फोर लेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसके निर्माण पर 292 करोड़ 6 लाख 66 हजार रुपये लागत आएगी। इस मार्ग के निर्माण से स्थानीय निवासियों के साथ ही देश-विदेश से देवरिया शहर व भगवान बुद्ध की महापरिर्वाण स्थली कुशीनगर, अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कुशीनगर व नेपाल आने-जाने में सुविधा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...