कोलकाता, मार्च 17 -- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। टीएमसी बंगाल विधानसभा की 294 सीट में से 291 सीट पर चुनाव लड़ेगी, शेष 3 सीट पर अनित थापा के नेतृत्व वाली बीजीपीएम दार्जिलिंग की पहाड़ियों में चुनाव लड़ेगी। यह बात मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को टीएमसी उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए कही। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा दावा करते हुए कहाकि टीएमसी 2026 में बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों में 226 से अधिक सीटें जीतेगी।जिन्हें लिस्ट में जगह नहीं मिली, उन्हें किया आश्वस्तइस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी आश्वस्त करने की कोशिश की जिन्हें उम्मीदवार सूची में जगह नहीं मिली। उन्होंने कहाकि उन्हें संगठन में शामिल किया जाएगा। उन्होंने ...