हापुड़, जनवरी 28 -- धौलाना। खिचरा से पूठी जाने वाला 500 मीटर मार्ग 29.49 लाख रुपये की लागत से बनेगा। जिसका शिलांयास क्षेत्रीय विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने मंगलवार को किया। इस दौरान ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। धर्मेश सिंह तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ गांवों में रहने वाले गरीब, किसान और मजदूरों तक पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, आवास, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत गांवों को शहरों से जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क बनने से किसानों को अपनी उपज शहरों तक भेजने में आसानी हो रही है। पूर्व जिला मंत्री पवन त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.