29 से 31 अगस्त तक होंगी खेल प्रतियोगिताएं
श्रावस्ती, अगस्त 27 -- श्रावस्ती। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी बृजेश कुमार सोनी ने बताया कि प्रतियोगिताओं को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। 29 अगस्त को सुबह 8 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता तथा एथलेटिक्स जूनियर बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। वहीं 30 अगस्त को सुबह 8 बजे स्वर्गीय श्यामता प्रसाद चौधरी महिला पीजी कॉलेज कटरा से सीताद्वार तक संडे ऑन साइकिल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही 31 अगस्त को सुबह 8 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में फुटबॉल जूनियर बालक वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन होगा।जिला यह भी पढ़ें- सुबह 10 बजे से शुरू होगी प्रतियोगिताएं क्रीड़ाधिकारी ने खिलाड़ियों से प्रतियोगिताओं में अधिक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.