29 से आसनसोल से पटना एवं गोरखपुर के बीच चलेगी श्रावणी स्पेशल ट्रेनें
जमुई, जुलाई 21 -- झाझा । निज संवाददाता आगामी 30 तारीख से शुरू हो रहे बाबा भोलेनाथ के सावन के पावन महीने के दौरान बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के नजरिए से रेलवे द्वारा दो जोड़ी और स्पेशल ट्रेनों की सौगात दी गई है। आगामी 29 जुलाई से शुरू होकर 29 अगस्त तक ट्रैकों पर नजर आने वाली उक्त अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें झाझा,जमुई,सिमुलतला आदि के रास्ते आसनसोल से पटना एवं गोरखपुर तथा वापस आसनसोल के लिए चला करेगी। जानकारीनुसार,03511 आसनसोल-पटना 29 जुलाई से 29 अगस्त के बीच आसनसोल से सायं 5 बजे चलकर अगले दिन के तड़के 2.30 बजे पटना पहुंचा करेगी। जबकि वापसी में 03512 पटना-आसनसोल स्पेशल 30 जुलाई से 30 अगस्त के बीच पटना से तड़के 3.30 बजे खुलकर दोपहर एक बजे आसनसोल पहुंचा करेगी।इसी यह भी पढ़ें- आसनसोल-पटना व आसनसोल-गोरखपुर के बीच चलेंगी 64-64 अनारक्षित स्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.