किशनगंज, सितम्बर 29 -- किशनगंज। निज संवाददाता जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिला अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 29 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक आंगन का मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में बच्चों, माताओं, जन प्रतिनिधियों सहित काफी बड़ी संख्या में आम जनता स्वत: स्फूर्त रूप से शामिल हो रहे हैं। बच्चों एवं माताओं से जुड़ी पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला विकास संबंधी योजनाओं की जानकारी सरल ढ़ंग से दी जा रही है। बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मनोरंजक गतिविधियों यथा कहानी, कविता, कॉमिक्स, पेंटिंग इत्यादि का भी आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं तथा आशा दीदियों सहित लाभार्थी माताओं को भी सम्मानित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 29 सितम्बर से 01 अक्टूबर त...