प्रयागराज, सितम्बर 28 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। गोवर्धन मठ पुरी ओडीसा के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती मंगलवार को प्रयागराज पहुंचेंगे। शंकराचार्य झूंसी स्थित श्री शिवगंगा आश्रम में 10 अक्तूबर तक प्रवास पर रहेंगे।इस दौरान प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से दर्शन संगोष्ठी व दीक्षा एवं शाम 5:30 बजे से हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। पुरी शंकराचार्य नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन से ओडीसा से चलकर प्रयागराज पहुंचेंगे। यह जानकारी शिवगंगा आश्रम मीडिया विभाग की ओर से दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...