प्रयागराज, सितम्बर 25 -- प्रयागराज। यूनाइटेड फोरम ऑफ पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को भुसौली टोला स्थित योगेंद्र पांडे के आवास पर हुई। अध्यक्षता सुशील कुमार श्रीवास्तव और संचालन योगेंद्र कुमार पांडे ने किया। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली, 18 माह के बकाया डीआर का भुगतान, पत्रकारों को पेंशन देने, आउटसोर्सिंग व निजीकरण समाप्त करने तथा वरिष्ठ नागरिकों को रेल, बस और हवाई यात्रा में रियायत बहाल करने की मांग उठी। वक्ताओं ने कहा कि मांगों पर सरकार की ओर से संज्ञान नहीं लिए जाने के कारण 29 सितंबर को धरना देने के लिए संगठन मजबूर हैं। बैठक में सीबी मिश्र, द्वारका प्रसाद, रामलाल, रमेश, जावेद अख्तर, वीरेंद्र कुमार पांडे, पीएन दुबे, रामकिशोर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...