हाथरस, मई 2 -- हाथरस जिले का रविवार को 29 वां बर्थडे है। आज से ठीक 29 साल पहले तीन मई 1997 को हाथरस जिले के रूप में सृजित हुआ था, लेकिन जिला बनने के बाद भी यहां जनसुविधाओं की कमी है। स्वास्थ्य सेवाएं बेहद लचर हैं। व्यवसायिक शिक्षा की यहां व्यवस्था नहीं है। जिला स्तर के कई सरकारी कार्यालय नहीं है। जिला न्यायालय और जिला कारागार का निर्माण चल रहा है। जो अभी पूरा नहीं हो सका है। कई अहम ट्रेनों का ठहराव नहीं होता है। यहां के परंपरागत उद्योग धंधों का विकास नहीं हुआ। हींग और रेडीमेड गारमेंट्स उद्योग जरूर ओडीओपी की वजह से जरुर थोड़ा पनप गए।

पहले इगलास शामिल किया, फिर हटाया हाथरस को तीन मई 1997 को बसपा के शासनकाल में जिला बनाया गया था। वर्ष 1990 से ही हाथरस को जिला बनाने की मांग होने लगी थी, लेकिन यह जिला बना ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की पहल प...