29 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना
पीलीभीत, जुलाई 9 -- पूरनपुर। नगर से बुधवार को बाबा अमरनाथ की पवित्र यात्रा के लिए 29 श्रद्धालुओं का जत्था उत्साह और श्रद्धा के साथ रवाना हुआ। नारायण टावर पर आयोजित विदाई कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का तिलक कर, रामनामी पटका पहनाकर और पुष्पवर्षा के बीच जयकारों के साथ उन्हें विदा किया गया। कार्यक्रम में बाबा राघव दास ने सभी का तिलक किया। पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, संदीप खंडेलवाल, अनिल अग्रवाल, रितेश गुप्ता, राजू पांडेय सहित अन्य लोगों ने श्रद्धालुओं को रामनामी पटका पहनाकर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। यात्रा दल के सदस्य 10 जुलाई को माता वैष्णो देवी, 12 जुलाई को बाबा अमरनाथ तथा 15 जुलाई को बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- तीर्थयात्रियों का जत्था अमरनाथ और वैष्णोदेवी को रवाना सभी श्रद्धालु 17 जुलाई को वापस लौटेंगे।यात्रा पर रवाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.