बक्सर, मार्च 28 -- पेज तीन के लिए ------ लाभ होगा कार्यपालक अभियंता ने कर्मियों को काउंटर पर तैनात रहने का दिया निर्देश उपभोक्ताओं की सुविधा के ख्याल से बिजली विभाग ने यह व्यवस्था की है बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मार्च क्लोजिंग को लेकर छुट्टी के दिन भी बिजली कंपनी के दफ्तर खुले रहेंगे। दरअसल, वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन के मद्देनजर राजस्व कलेक्शन के लक्ष्य की प्राप्ति व उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिजली कंपनी की ओर से महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। बिजली कंपनी के कार्यपालक अभियंता ई. सूर्यप्रकाश सिंह ने बताया कि 29 और 31 मार्च को जिले अंतर्गत बिजली कंपनी के राजस्व क्लेक्शन काउंटर यथावत खुले रहेंगे। सामान्यत: अवकाश रहने के बावजूद इन तिथियों पर काउंटर संचालित किए जाएंगे। ताकि उपभोक्ता आसानी से अपना बिजली बिल जमा कर सकें।...