रांची, अप्रैल 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम क्षेत्र के वार्ड कार्यालयों में रंग-रोगन व मरम्मत का कार्य अब अंतिम चरण में है। गुरुवार को अपर नगर आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई, जिसमें निगम पदाधिकारियों ने बताया कि कुल 29 वार्डों में रंग-रोगन व मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। जबकि, वार्ड संख्या 1, 7, 33, 34 व 36 में कार्य अंतिम चरण में है। बाकी वार्डों में विभिन्न कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया की गई है या भवन चिन्हित करने की कार्रवाई की जा रही है। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि बचे हुए कार्यों को शीघ्र पूरा करें, ताकि पार्षदों के माध्यम से नागरिकों को स्थानीय स्तर पर ही सुविधाएं प्राप्त हो सकें। इन वार्ड कार्यालयों के माध्यम से नागरिकों को साफ-सफाई, पथ बत्ती इत्यादि से संबंधित शिकायत, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.