चक्रधरपुर, जनवरी 29 -- चक्रधरपुर। सेरसा चक्रधरपुर के तत्वाधान में आयोजित 29 वां स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन का खेल जगा यूनाइटेड भुवनेश्वर और सेंट्रल आरपीएफ के बीच मैच शुरू हो गया है। आज रेल मंडल के सीनियर डी एफ एम सह खेल अधिकारी हेमंत मधुर सेरसा के सचिव तेज नारायण प्रसाद आदि के द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने का बाद मैच शुरू किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...