रामगढ़, सितम्बर 7 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र में दो अलग-अलग घटना में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। पहली घटना शनिवार की रात 8 बजे परसाबेड़ा से नया कांटा मुख्य पथ में देखने को मिला। जहां सड़क के किनारे करमटीया निवासी 39 वर्षीय छोटू टुडू पिता स्व. माहा मांझी का शव पड़ा था। छोटू टुडू संध्या 7:30 बजे करमटीया से अपने बाइक से सारुबेड़ा सिरोमनाला अपने दूसरे घर के लिए निकला था। इस बीच परसाबेड़ा से नया कांटा मुख्य पथ की चढ़ाई पर अज्ञात वाहन उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया। जिससे उनकी मौत हो गई। छोटू चार भाईयों में सबसे छोटा था। उनके तीन भाई की पूर्व में मौत हो चुकी है। वह अपनी पत्नी 36 वर्षीय सारो देवी और दो बच्चों के साथ सिरोमनाला स्थित घर में रहता था। वहीं दूसरी ओर स्थानीय बाजारटांड में 29 वर्षीय रंजना चौहान पति स...