मोतिहारी, दिसम्बर 22 -- तुरकौलिया, निसं। तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत गबन के मामले में हमेशा सुर्खियों में रहा है। जिसके कारण करवाई होती रही है। फिर इधर नलजल योजना की मरम्मती के लिए सरकार ने रुपया दिया था। यहां के 9 वार्डों में मरम्मत के लिए रुपया मिला। लेकिन राशि उठाव के बाद भी नलजल योजना में मरम्मत नहीं हुआ है। पंचायत सचिव ने वैसे सभी वार्ड सदस्यों पर करवाई के लिए दो दो बार नोटिस दे चुके हैं। पंचायत सचिव शिवनारायण राम ने बताया कि उनके पंचायत के वार्ड 2 में मरम्मती के लिए 2.96 लाख रुपया, वार्ड 3 लाख, वार्ड 4 में 3.77 लाख, वार्ड 5 में 3.70 लाख, वार्ड 6 में 3.24 लाख, वार्ड 8 में 3.39 लाख, वार्ड 9 में 2.77 लाख, वार्ड 10 में 3.34 लाख व वार्ड 13 में 2.92 लाख रुपया दिया गया था। लेकिन मरम्मती का कार्य नहीं हुआ है। एमबी नहीं दिया गया है। जिसके लिए व...