चंदौली, अगस्त 12 -- चंदौली, संवाददाता। म्यूल खातों से 29 लाख की साइबर ठगी में दो आरोपियों को पुलिस ने डीआरएम कार्यालय के पास से सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से आठ बैंक खातों का विवरण मिला है। इनसे सात लाख से ज्यादा का लेनदेन हुआ है। वहीं चिह्नित 17 म्यूल खातों के खिलाफ एनसीआरपी पर साइबर ठगी की 76 शिकायतें और करीब 29 लाख रुपये की ठगी की रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को एसपी आकाश पटेल ने साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी की राशि मंगाने एवं म्यूल खातों के माध्यम से अवैध लेन-देन करने वाले गिरोह के दो शातिरों को मुगलसराय वीआईपी गेट स्थित डीआरएम कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिहार के नवादा जिला, अलीगंज वारिस थाने के मीरचक ग्राम निवासी नीति...