अंबेडकर नगर, मार्च 29 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जनपद के 29 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में लंबे समय से चली आ रही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी अब दूर होने जा रही है। आउटसोर्सिंग के माध्यम से कुल 72 चतुर्थ श्रेणी/सफाई कर्मचारियों का चयन किया गया है। चयनित कर्मचारियों की सूची पीसीएस फिन टेक कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार कर संयुक्त शिक्षा निदेशक को भेजी गई, जहां से डीआईओएस को कर्मचारियों को कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश दिए गए हैं।अब तक अधिकांश विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती न होने के कारण साफ-सफाई की व्यवस्था प्रभावित थी। इसके साथ ही रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह से सुचारु नहीं हो पा रही थी। जिससे विद्यालय परिसरों में अव्यवस्था बनी रहती थी। नई तैनाती के तहत राजकीय इंटर कॉलेजों में कहीं कहीं चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.