रामपुर, मार्च 11 -- रामपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री जय गोविंद सिंह रामपुर पहुंचे और उन्होंने यहां पर होने वाले होली मिलन कार्यक्रम की समीक्षा की और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। होली मिलन कार्यक्रम एवं क्षत्रिय वार्षिकोत्सव 29 मार्च को किया जाएगा, जिसमें मेधावी बच्चों के साथ समाज के अग्रज बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष सचिन राजपूत, अजय ठाकुर, एनपी सिंह, ओमवीर सिंह, उमेश पाल सिंह, अंजीत सिंह, अतुल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...