रामगढ़, मार्च 10 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामगढ़ के युवाओं में फिटनेस, खेल भावना और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली बहुप्रतीक्षित दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़ मिनी मैराथन को लेकर मंगलवार को रामगढ़ स्थित होटल सैनी में आयोजन समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता आयोजन समिति के संरक्षक गोपाल राम और संचालन समिति के सचिव सीडी सिंह ने किया। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व निर्धारित 15 मार्च की तिथि में बदलाव करते हुए अब "दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़" मिनी मैराथन का आयोजन 29 मार्च 2026 (रविवार) को किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव जायसवाल एवं अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप से मिनी मैराथन का रजिस्ट्रेशन फॉर्म लॉन्च हुआ। साथ ही प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया आज से ही शु...