दुमका, मार्च 11 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार दुमका फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा 29 मार्च को स्थानीय बिरसा मुंडा आउटडोर स्टेडियम में सुबह 10 बजे को फुटबॉल मैच संचालन हेतु रेफरी चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए दुमका फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मो. फरीद खान ने बताया कि यह चयन पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए होगी। इस ट्रायल में सभी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन पंचीकरण कर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 मार्च तक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.