रांची, मार्च 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। मसीही समाज आगामी 29 मार्च को 'खजूर पर्व' (पाम संडे) मनाएगा। यह दिन प्रभु ईसा मसीह के यरूशलेम में प्रवेश और उनके राजा के रूप में किए गए स्वागत की स्मृति में मनाया जाता है। इसी के साथ मसीही समुदाय पवित्र सप्ताह (होली वीक) में प्रवेश कर जाएगा। इस क्रम में शुक्रवार, 3 अप्रैल को ईसा मसीह के क्रूस की घटना को याद करते हुए 'गुड फ्राइडे' की विशेष प्रार्थना आयोजित की जाएगी। कैथोलिक कलीसिया में इस दिन- क्रूस का रास्ता की विधि संपन्न होगी। इसके बाद शनिवार आधी रात को कैथोलिक गिरजाघरों में पास्का जागरण की धार्मिक विधियां पूरी की जाएंगी। वहीं, 5 अप्रैल को ईस्टर मनाया जाएगा, जो ईसा मसीह के मृतकों में से जी उठने का प्रतीक है।इस अवसर पर जीईएल और सीएनआई कलीसिया के विश्वासी तड़के कब्रिस्तानों में जुटेंगे और अपने पूर्व...