नई दिल्ली, मई 28 -- मई महीने का आखिरी शुक्रवार (29 मई 2026) धमाकेदार होने वाला है। इस शुक्रवार एक या दो नहीं, 14 फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। खास बात ये है कि इन 14 में से 9 फिल्में थिएटर्स में दस्तक दे रही हैं। आइए आपको इस शुक्रवार रिलीज होने वाले शोज और फिल्मों के बारे में डिटेल में बताते हैं।ओटीटी रिलीज1. कजिन्स एंड कल्याणम्स जॉनर: फैमिली ड्रामा, कॉमेडी ओटीटी: जियोहॉटस्टार एक्टर: प्रिया प्रकाश वारियर, रोशन अब्दुल रहूफ, सिद्धार्थ बाबू, नैनीता मारिया कहानी: ये सीरीज छह भाई-बहनों की कहानी है। बचपन से साथ रहने वाले इन भाई-बहनों की बॉन्डिंग समय के साथ-साथ और जीवन में आए उतार-चढ़ाव के साथ बदलती रहती है।यहां देखिए ट्रेलर2. मर्डर माइंडफुली (सीजन 2) जॉनर: डार्क कॉमेडी, क्राइम थ्रिलर ओटीटी: नेटफ्लिक्स एक्टर: टॉम शिलिंग, पीटर जॉर्डन, ब्रि...