बागेश्वर, अगस्त 9 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने 29 पेटी बीयर और एक पेटी मैक्डॉवल व्हिस्की के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया। शनिवार शाम गश्त के दौरान पुलिस ने वाहन संख्या यूके-02-ए-5446 को चेक किया। तलाशी में अक्षय कुमार पुत्र कैलाश मोहन निवासी बिलौना के कब्जे से एक पेटी मैक्डॉवल व्हिस्की और 29 पेटी ट्यूबर्ग बीयर बरामद हुई। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को आबकारी अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...