बलिया, अप्रैल 21 -- बलिया, संवाददाता। जिले के 940 पंचायतों में से 29 पंचायतों में पंचायत सहायक के अभाव में 'ग्राम सचिवालय' का संचालन नहीं हो रहा है। लिहाजा करीब एक लाख की आबादी खतौनी, जन्म-मत्यु प्रमाणपत्र, सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए आवेदन करने तथा वर्तमान में फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए जनसेवा केंद्र तथा ब्लॉक और तहसील का चक्कर लगाने को लाचार हैं। सरकार की ओर से ग्रामीणों को गांव में एक ही छत के नीचे सरकारी और कृषि योजनाओं के लाभ के लिए आवेदन करने आदि सुविधा के लिए पंचायत भवन को ग्राम सचिवालय में परिवर्तित की थी। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। यह भी पढ़ें- 35 ग्राम पंचायतों में खाली पंचायत सहायकों पदों पर होगी भर्ती सूत्रों की मानें तो अधिकांश ग्राम सचिवालयों में गांव के विकास कार्यों का कार्य...