नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्म, मेहनत और जीवन में बाधाओं का कारक माना जाता है। इस साल, 29 नवंबर 2025 से शनि देव चाल बदलने जा रहे हैं। इस दिन शनि देव वक्री से मार्गी हो जाएंगे। शनि का मार्गी होना कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इन राशि वालों के करियर में नई राह खुलेगी, धन लाभ होंगे और जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। विशेष रूप से तीन राशियां इस दौरान सबसे ज्यादा लाभ उठाएंगी। शनि के शुभ होने पर रंक भी राजा बन जाता है। आइए जानते हैं, शनि देव किन राशियों का भाग्य बदलने जा रहे हैं।1. वृष राशि शनि का मार्गी होने वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। कामकाज और व्यापार में नए मौके आएंगे। आमदनी बढ़ेगी, नए सोर्स से फायदा होगा और साझेदारियों से लाभ मिलेगा। कला, साहित्य या रचनात्मक क्षेत्र में काम करने वालों को भी इस सम...