रांची, अगस्त 20 -- खूंटी, संवाददाता। समावेशी शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान के तहत बुधवार को सीएम एसओई खूंटी में दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अनीता लकड़ा के नेतृत्व में एलिम्को की टीम ने 29 विद्यार्थियों को जरूरत के अनुसार उपकरण दिए। इनमें व्हीलचेयर, रोलेटर, ट्राईसाइकिल, बैटरी चालित तिपहिया साइकिल, टीएलएम किट, श्रवण यंत्र और बैसाखी शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि उपकरणों से बच्चों की शिक्षा और दैनिक गतिविधियां सुगम होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...