श्रावस्ती, सितम्बर 20 -- श्रावस्ती। शिक्षा विभाग की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना का संचालन किया जा रहा है। विभाग की ओर से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया है। इससे अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल सकेगा। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत ऐसे विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जो वर्तमान में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व स्थानीय निकाय के विद्यालयों में कक्षा आठ में अध्ययनरत हों तथा जिनके अभिभावकों की आय साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक न हो। साथ ही कक्षा सात में 55 प्रतिशत अंक हासिल किए हों, जनजाति वर्ग को इसमें पांच प्रतिशत अंक की छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, ...