नई दिल्ली, जून 23 -- Vakri Budh 2026 June: वक्री बुध ज्योति शास्त्र में एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना मानी जाती है। बुध की वक्री चाल का अर्थ उलटी गति से है। यह मुख्य रूप से संचार, यात्रा, और व्यापार आदि का कारक माना जाता है। बुध व्यक्ति की वाणी, निर्णय लेने और सोचने की क्षमता को प्रभावित करता है। बुध समय-समय पर अपनी राशि के साथ अपनी चाल में भी बदलाव करते रहते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, बुध 29 जून 2026, सोमवार को 25 दिनों के लिए वक्री होंगे। यह 24 जुलाई 2026 तक इसी अवस्था में रहेंगे। वक्री बुध का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा। ज्योतिष के अनुसार, 29 जून को वक्री होकर बुध कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। इस समय इन राशि वालों को करियर संबंधी परेशानी, व्यापार और परिवार में चुनौतियां के धन से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ ...