29 जून से एक जुलाई तक दिन में गुल रहेगी बिजली
कौशाम्बी, जून 28 -- भरवारी विद्युत केंद्र की लाइन पर सुदृढ़ीकरण व मरम्मत का कार्य कराए जाने को लेकर 29 जून से एक जुलाई तक दिन में लगभग पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। ऐसे में विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सभी उपभोक्ता कटौती से पहले बिजली से जुड़े सारे कार्य निपटाना सुनिश्चित कर लें। जानकारी देते हुए जेई जी राम सूरज ने बताया कि आरडीएसएस योजना अंतर्गत 33 केवी भरवारी विद्युत लाइन पर आवश्यक सुदृढ़ीकरण, निर्माण एवं तकनीकी कार्य प्रस्तावित है। उक्त कार्य को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित किए जाने हेतु विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रखना आवश्यक होगा। ऐसे में भरवारी विद्युत उपकेंद्र से पोषित समस्त क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति दिनांक 29 जून से एक जुलाई तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक बाधित रहेगी। यह भी पढ़ें- भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.