रामपुर, जून 24 -- क्षेत्र पंचायत शाहबाद की बैठक 29 जून को सुबह 11 बजे ब्लॉक सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी करेंगी। खंड विकास अधिकारी धीरेन्द्र पाल सिंह चौहान ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा, वित्त आयोग और स्वच्छ भारत मिशन समेत विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा कृषि, स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- 29 जून को होगी क्षेत्र पंचायत की बैठक यह भी पढ़ें- क्षेत्र पंचायत बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...