साहिबगंज, जून 23 -- मंडरो। प्रखंड संसाधन केंद्र मिर्जाचौकी (मंडरो) द्वारा दुसरा लिटिल चैम्प फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 के आयोजन को लेकर सभी सरकारी विद्यालयों को निर्देश जारी किया गया है। प्रतियोगिता 29 जून को कौड़ी खुटाना मैदान में आयोजित होगी। इसमें अन्डर-12 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे।विद्यालयों को सुबह 7 बजे तक अपनी टीम के साथ निर्धारित स्थल पर पहुंचने को कहा गया है।खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड की छायाप्रति,जर्सी एवं स्पाइक जूते अनिवार्य किए गए हैं।प्रतियोगिता में 1 जनवरी 2015 से 31 दिसंबर 2018 के बीच जन्मे तथा कक्षा 3 से 5 तक के नियमित विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।साथ ही टीम को एक फुटबॉल अपने साथ लाना होगा। यह भी पढ़ें- सुब्रतो कप फुटबॉल आन से, शिक्षा विभाग के पास होगा अपना रेफरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...