मेरठ, जून 26 -- मेरठ, मुख्य संवाददाता कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपने सदस्यों, नियोक्ताओं और पेंशनभोगियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 'निधि आपके निकट' कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से भविष्य निधि (ईपीएफ) दावों के भुगतान, खातों के विवरण को अपडेट करने और नियोक्ताओं द्वारा पीएफ लाभ न देने जैसी शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा।

इस तरह होगा आयोजन ईपीएफओ मेरठ के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने बताया कि 29 जून को सुबह नौ बजे से मेरठ समेत विभिन्न जिलों में अपने सदस्यों, नियोक्ताओं और पेंशनभोगियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 'निधि आपके निकट' कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

जिला स्थान सहारनपुर एसएसएस सोल्युशन सर्विसेज, सरदार पटेल मार्ग, पंत एन्क्लेव के सामने, बापूजी नगर, नवीन नगर, सहारनपुर मे...