जयपुर, जुलाई 28 -- राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार 29 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। पूर्वी राजस्थान के साथ-साथ दक्षिण-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि राजधानी जयपुर सहित आसपास के इलाकों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को जलभराव, बिजली गिरने और तेज हवा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।बंगाल की खाड़ी से मिले सिस्टम का असर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से सक्रिय हुई मानसूनी प्रणाली और मानसून ट्रफ के राजस्थान की ओर बढ़ने से राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं। यही वजह है कि 28 जुलाई से शुरू हुआ बारिश का दौर 2 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है। इस दौ...