हल्द्वानी, जनवरी 12 -- हल्द्वानी। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से 29 जनवरी से 4 फरवरी तक शिव कथा का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित होने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सांस्कृतिक चेतना और नैतिक मूल्यों के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने संस्थान के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही। संस्थान के प्रचारक स्वामी उमेशानंद ने बताया कि शिव कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक एमबी कॉलेज ग्राउंड में संपन्न होगी। कथा का सजीव एवं प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण प्रख्यात कथा वाचक डॉ. सर्वेश्वर द्वारा किया जाएगा। डॉ. सर्वेश्वर आईआईटी दिल्ली से केमिस्ट्री में पीएचडी और गोल्ड मेडलिस्ट हैं।

हिंदी हिन...