हरदोई, जनवरी 3 -- हरदोई। तहसील सवाजपुर क्षेत्र की ग्राम/न्याय पंचायत अलीगंज ननखेरिया के ग्रामीणों ने क्षेत्र की लंबित जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर प्रशासन को शांतिपूर्ण संवैधानिक पैदल मार्च की पूर्व सूचना दी है। आरोप है कि बार-बार ज्ञापन और प्रार्थना पत्र देने के बावजूद उनकी समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। दिनेश सिंह तोमर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला संयोजक धर्म जागरण ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और एम्बुलेंस की व्यवस्था और राजस्व गांव एवं न्याय पंचायत होने के बावजूद खाद-बीज का कोई सरकारी गोदाम भवन नहीं है। रामगंगा नदी के कटान से गांव का बड़ा भूभाग प्रभावित है। चकबंदी अथवा बंदोबस्त कराए जाने की मांग पूरी नहीं हुई है। रामगंगा नदी के दोनों तटों पर बसे लगभग 18 से 20 गांवों के लिए किसी भी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.