जहानाबाद, अप्रैल 15 -- जिले में संचालित सभी शिक्षण संस्थानों को आरटीई एक्ट के अनुरूप करना होगा कार्य जिलाधिकारी ने कहा, बिना मान्यता संचालित संस्थानों पर होगी सख्त कार्रवाई जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय द्वारा जिले में संचालित गैर-पंजीकृत एवं बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों एवं छात्रावासों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों एवं धावा दल प्रभारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा जिले में बिना मान्यता संचालित शिक्षण संस्थानों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाते हुए सभी प्रखंडों एवं नगर निकायों में कुल 11 धावा दलों का गठन किया गया है। इन धावा दलों में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिका...