मैनपुरी, मार्च 22 -- श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादंबरी रंगमंच पर 29 मार्च की शाम पांच बजे से विधि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में दीवानी स्थित संयोजक संजीत गौड़ एडवोकेट के चैंबर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संयोजक ने बताया कि विधि सम्मेलन में उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति तेजप्रताप तिवारी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में विशिष्ठ अतिथि जिला जज रूपेश रंजन, डीएम अंजनी कुमार सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय देवराज प्रसाद सिंह, उप्र विधिज्ञ परिषद के चेयरमैन शिव किशोर गौड़, एसपी गणेश प्रसाद साहा और सुदिती ग्लोबल एकेडमी के प्रबंधक डॉ़ राममोहन मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में आमजन तक कानून की जानकारियां पहुंचाने, न्यायालय और अधिवक्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करन...