देवघर, मार्च 21 -- देवघर। 29 मार्च को रामगढ़ जिला के रजरप्पा में विशाल योग महासम्मेलन का आयोजन हो रहा है। जिसको लेकर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से स्वामी तीर्थदेवजी महाराज एवं मुख्य केंद्रीय प्रभारी राकेश मित्तल ने शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक कर प्रभारियों को कई दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान ऑनलाइन बैठक में भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी रामजीवन पांडे, सह प्रभारी अमित कुमार, पतंजलि किसान सेवा समिति के राज्य प्रभारी सह महामंत्री करम कोईरी, पतंजलि योग समिति के सह राज्य प्रभारी रासबिहारी तिवारी, राज्य कार्यालय प्रभारी सतीश कुमार, राज्य कार्यकारिणी सदस्य अनुज कुमार त्यागी समेत झारखंड के सभी जिला प्रभारी शामिल हुए। मौके पर राज्य प्रभारी रामजीवन पांडे ने योग महासम्मेलन में 5000 से अधिक योग साधकों को शामिल करने का लक्ष्य रखते हुए देवघर समेत झारखंड के...