बलिया, अप्रैल 24 -- बेल्थरारोड। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन ने तहसीलदार की कार्यशैली से क्षुब्ध होकर न्यायिक कार्यों से विरत रहने का ऐलान किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष शौकत अली और मंत्री दिनेश राजभर ने बताया कि तहसीलदार की कार्यशैली के विरोध में तहसील के अधिवक्ता शुक्रवार से 29 अप्रैल तक न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। इस दौरान अधिवक्ता राजस्व न्यायालयों व चकबंदी न्यायालय का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे। अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार के चलते वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- अधिवक्ताओं-अधिकारियों के बीच टकराव जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...