औरंगाबाद, दिसम्बर 26 -- किसान मजदूर मोर्चा मगध के बैनर तले गठित लगभग किसानों की टीम 29 दिसंबर को उत्तर कोयल नहर परियोजना अंतर्गत झारखंड मंडल स्थित कुटकु डैम का निरीक्षण करेगी। मोर्चा के संयोजक अहमद रजा खां उर्फ लड्डू खां, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र यादव और समाजसेवी डॉ तुलसी यादव ने बताया कि रफीगंज प्रखंड परिसर स्थित धरना स्थल से 29 दिसंबर की अहले सुबह वाहन रवाना होगा और टीम कुटकु डैम पहुंचकर डैम में फाटक लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई या नहीं तथा अब तक कार्य की प्रगति का आकलन करेगी। निरीक्षण के दौरान मोहम्मदगंज बराज के रास्ते मगध क्षेत्र की ओर पानी लाने के लिए प्रस्तावित कैनाल निर्माण की स्थिति भी देखी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना औरंगाबाद और गया जिले के असिंचित क्षेत्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और जब तक परियोजना का पानी किसानों...