29 केंद्रों पर 12,864 अभ्यर्थी देंगे पुलिस भर्ती परीक्षा
सहारनपुर, जून 7 -- सहारनपुर, संवाददाता। जिले में 8 से 10 जून तक आयोजित होने वाली आरक्षी भर्ती परीक्षा में 29 परीक्षा केंद्रों पर 12,864 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी का मजबूत सुरक्षा चक्र तैयार किया है। नकल और गड़बड़ी रोकने के लिए त्रिस्तरीय निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। भर्ती परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे, जो परीक्षा की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। इसके अलावा कंट्रोल रूम से भी प्रत्येक केंद्र की गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के सभी कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.