रामगढ़, अप्रैल 23 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग प्रतियोगिता-2026 को लेकर गुरुवार को जिला क्रीड़ा पदाधिकारी संजीत कुमार की अध्यक्षता में जिला ओलंपिक संघ एवं विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप निदेशक, झारखंड खेल प्राधिकरण, रांची के निर्देशानुसार भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से संचालित खेलो इंडिया योजना के तहत प्रतियोगिता के सफल संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग प्रतियोगिता का आयोजन 29 एवं 30 अप्रैल को सिदो कानो स्टेडियम और श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ में किया जाएगा। यह भी पढ़ें- एकलव्य स्टेडियम में खेलने को रजिस्ट्रेशन 25 से इस प्रतियोगिता में फुटबॉल, एथलेटिक्स, कबड्डी, जुडो और वुशु खेलों का आ...