जमशेदपुर, अप्रैल 17 -- कोल्हान विश्वविद्यालय ने सत्र 2022-26 के स्नातक (चार वर्षीय) छठे सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कला, विज्ञान, वाणिज्य और वोकेशनल विषयों की ये परीक्षाएं आगामी 29 अप्रैल से शुरू होकर 9 मई तक चलेंगी। यह परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी, जिसमें पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। परीक्षार्थियों को पहली पाली के लिए सुबह 9:30 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।परीक्षा यह भी पढ़ें- स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मेजर विषयों की परीक्षाएं विभिन्न तिथियों पर आयोजित की जाएंगी। 29 अप्रैल को मेज...